जी-20 नेताओं ने रविवार को घोषणा की कि भारत 2023 में इस हाई प्रोफाइल समूह के सम्मेलन की मेजबानी करेगा। पहले भारत को 2022 में इस सम्मेलन की अगवानी करनी थी, लेकिन अब इसकी जिम्मेदारी इंडोनेशिया को दे दी गई है। पिछले साल ओसाका में हुए शिखर सम्मेलन के घोषणा में कहा गया था कि जी-20 देश आगे 2020 में सऊदी में, 2021 में इटली में और 2022 में भारत में मिलेंगे। पर रविवार को कहा गया कि जी20 समूह की अगली बैठकें 2021 में इटली, 2022 में इंडोनेशिया, 2023 में भारत और 2024 में ब्राजील की मेजबानी में होंगी।

Previous Post Next Post