हाल ही में, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने स्वदेशी तरीके से विकसित पृथ्वी-2 मिसाइल का ओडिशा के बालासोर तट से सफल परीक्षण किया है। पृथ्वी प्रक्षेपास्त्र भारत द्वारा स्वदेशीय निर्मित, ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाला प्रक्षेपास्त्र है। यह भारत मे निर्मित एकमात्र प्रक्षेपास्त्र है।
'रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन' भारत की रक्षा से जुड़े अनुसंधान कार्यों के लिये देश की अग्रणी संस्था है। यह संगठन भारतीय रक्षा मंत्रालय की एक आनुषांगिक ईकाई के रूप में काम करता है। इस संस्थान की स्थापना 1958 में भारतीय थल सेना एवं रक्षा विज्ञान संस्थान के तकनीकी विभाग के रूप में की गयी थी। इसका मुख्यालय DRDO भवन, नई दिल्ली में स्थित है। इसके उत्तरदायी मंत्री राजनाथ सिंह रक्षामन्त्री (रक्षा मंत्रालय) है।

Previous Post Next Post