विटीकल्चर - अंगूरों का व्यापारिक स्तर पर उत्पादन।
पिसीकल्चर अथवा एक्वाकल्चर - व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली मछली पालन की कृषि।
सेरीकल्चर - रेशम उत्पादन की कृषि, जिसमें शहतूत आदि की कृषि भी सम्मिलित हैै।
हॉर्टिकल्चर - व्यापारिक स्तर पर किया जाने वाला विभिन्न प्रकार के फूलों का उत्पादन।
ओलिवीकल्चर - व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली जैतून की कृषि।
आरबरीकल्चर - विभिन्न प्रकार के वृक्षों एवं झाड़ियों की कृषि, जिसमें उनका संरक्षण व संवर्धन भी शामिल हैै।
एपीकल्चर - व्यापारिक स्तर पर शहद उत्पादन हेतु मधुमक्खी पालन।
फ्लोरीकल्चर - व्यापारिक स्तर पर की जाने वाली फूलों की कृषि।
सिल्वीकल्चर - वनों के संरक्षण एवं संवर्धन से संबंधित क्रिया।
वेजीकल्चर - दक्षिणी-पूर्वी एशिया में आदिमानव द्वारा की गई प्रारंभिक आदिम कृषि।
नेमरीकल्चर - आदिम व्यवस्था की कृषि, जिसमें वनों से फल-फूल व कंद-मूल संग्रह किया जाता है।
ओलेरीकल्चर - जमीन पर फैलने वाली सब्जियों की व्यापारिक कृषि।
मेरीकल्चर - व्यापारिक उद्देश्य से समुद्री जीवों के उत्पादन की क्रिया।
होर्सीकल्चर - व्यापारिक स्तर पर उन्नत प्रजाति के घोड़ों व खच्चरों का पालन।
वर्मी कल्चर - कृषि उत्पादन में वृद्धि हेतु केंचुआ पालन
मोरीकल्चर - रेशम कीट हेतु शहतूत की कृषि
एरोपोनिक - पौधों को हवा में उगाना।
पोमोलॉजी - फल विज्ञान।