दुनिया भर में युद्ध प्रभावित देशों और कोरोनावायरस दौरान करोड़ों भूखे लोगों को भोजन करा रही संयुक्त राष्ट्र की संस्था वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को 2020 का नोबेल शांति पुरस्कार दिया जाएगा। रोम स्थित संस्था डब्ल्यूएफपी मानवता की रक्षा के लिए भूखे लोगों का पेट भरने की जंग लड़ती रही है। रॉयल स्वीडिश एकेडमी के नोबेल समिति की अध्यक्ष वैरिटेज एंडरसन ने नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में यह ऐलान करते हुए कहा की डब्ल्यूएफपी युद्ध ग्रस्त क्षेत्रों में यमन से लेकर उत्तर कोरिया और अब कोरोना महामारी में भूखे लोगों को खाना प्रदान करा रही है। डब्ल्यूएफपी को ओस्लो में 10 दिसंबर को आयोजित सम्मान समारोह में शांति के नोबेल पुरस्कार के तौर पर 8.3 करोड रुपए और गोल्ड मेडल से नवाजा जाएगा।

Previous Post Next Post