चीन के विस्तारवादी रवैया और भारत से तनातनी के बीच मंगलवार से बंगाल की खाड़ी में क्वाड देशों की 9 सेनाओं का 24वां संयुक्त युद्धाभ्यास शुरू हुआ। भारत, अमेरिका, जापान के अलावा मलाबार- 2020 में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को शामिल किया है। एक दशक में इन चारों देशों के सबसे बड़े नौ सेना युद्धाभ्यास से तिलमिलाए चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। बंगाली साड़ी से शुरू हुआ सालाना युद्धाभ्यास समुद्र में सालों से आक्रमक रुख दिखा रहे चीन के लिए बड़ी चुनौती माना जा रहा है। कूटनीतिक और सामरिक तौर पर इस ऐतिहासिक अभ्यास का पहला चरण 3 से 6 नवंबर तक बंगाल की खाड़ी और दूसरा चरण 17 से 20 नवंबर तक अरब सागर में होगा। भारत, अमेरिका, जापान के इस संयुक्त अभ्यास में पहली बार ऑस्ट्रेलिया को शामिल किया गया है। जापान और ऑस्ट्रेलिया को शामिल करने का चीन विरोध करता रहा है। हालांकि लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चल रहे तनाव के बीच चारों देशों का सैन्य स्तर पर मिलना भारत की सामरिक नीति में बड़े बदलाव का संकेत है। चीन का कहना है कि क्वाड देश युद्धाभ्यास के नाम पर समुद्र का सैन्यीकरण कर रहे हैं। चीन ने क्वाड गोलबंदी के खिलाफ अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया से भी तनातनी मोल ले ली है।