'संयुक्त राष्ट्र बाल कोष' की स्थापना का आरंभिक उद्देश्य द्वितीय विश्व युद्ध में नष्ट हुए राष्ट्रों के बच्चों को खाना और स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना था। इसकी स्थापना संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने 11 दिसंबर, 1946 को की थी। 1953 में यूनीसेफ, संयुक्त राष्ट्र का स्थायी सदस्य बन गया।
यूनीसेफ का सप्लाई प्रभाग कार्यालय कोपनहेगन डेनमार्क में है। यह कुछ महत्वपूर्ण सामान जैसे जीवन रक्षक टीके व एचआईवी पीड़ित बच्चों व उनकी माताओं के लिए दवा, कुपोषण के उपचार के लिए दवाइयां, आकस्मिक आश्रय आदि के वितरण की प्राथमिक जगह होती है। यूनीसेफ मुख्यत: पांच प्राथमिकताओं पर केन्द्रित है -
बच्चों का विकास,
बुनियादी शिक्षा,
लिंग के आधार पर समानता (इसमें लड़कियों की शिक्षा शामिल है),
बच्चों का हिंसा से बचाव, व
शोषण,
यह बाल श्रम के विरोध में, HIV एड्स और बच्चों के अधिकारों के वैधानिक संघर्ष के लिए काम करता है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क अमेरिका में हैै।