ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में महिला विद्यार्थियों को डिग्री और पूर्ण सदस्यता प्रदान करने के लिए 100 वर्ष इसी महीने पूरे हुए हैं। खास बात है कि इन 100 वर्षों में विश्वविद्यालय में महिला विद्यार्थियों की मौजूदगी 50% से अधिक हो चुकी है। पिछले दो सत्र से यहां के स्नातक पाठ्यक्रमों में छात्राओं की संख्या छात्रों के मुकाबले अधिक है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने 7 अक्टूबर 1920 को छात्राओं को पहली बार पूर्ण सदस्यता देने की घोषणा की थी। इसके एक हफ्ते बाद छात्राओं को डिग्री पाने का अधिकार भी दिया गया। इसी वजह से वर्ष 1827 से 1920 तक यहां से पड़ी छात्राओं ने विश्वविद्यालय पहुंचकर अपनी डिग्रियां हासिल की। इस महत्वपूर्ण बदलाव के 100 वर्ष पूरे होने पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने शताब्दी का इतिहास बनाती महिलाएं नाम से अभियान शुरू किया है। पूरे अकादमिक वर्ष इस अहम उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए विश्वविद्यालय और कॉलेजों में कई आयोजन होने जा रहे हैं। इनमें विद्यार्थियों स्टाफ को आम नागरिक तो शामिल हो ही रहे हैं ऐसे लोगों को विशेष सम्मान दिया जा रहा है जिन्होंने कभी पूरी तरह पुरुषों से भरी रहने वाले इस विश्वविद्यालय में परिवर्तन के लिए योगदान दिया।

Previous Post Next Post