लाहौल-स्पीति के हुरलिंग में हिमालयन कैमरे में कैद हुई, यह प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है, लेकिन शनिवार को वन्य प्राणी मंडल स्पीति की टीम ने विलुप्त हिमालयन 'सीर' को अपने कैमरे में कैद किया। इसे देखकर वन्य प्राणी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी काफी खुश हैं। स्थानीय लोग भी इस इस विलुप्त प्रजाति को देखकर अचंभित रह गए। इस उपलब्धि के लिए मुख्य अरण्यपाल अर्चना ठाकुर ने वन्य प्राणी मंडल स्पीति के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी और इस दुर्लभ प्रजाति के संरक्षण व हुरलिंग क्षेत्र की निगरानी रखने के निर्देश दिए।