हाल ही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के 'वनाविल कल्चरल सेंटर द्वारा वर्चुअल' माध्यम से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय भारती महोत्सव 2020 को संबोधित किया। यह कार्यक्रम तमिल भाषा के कवि और लेखक महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की 138वीं जयंती (11 दिसंबर 2020) के उपलक्ष में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम के दौरान विद्वान सीनी विश्वनाथन को वर्ष 2020 के भारती पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

भारती पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1994 में वनाविल कल्चरल सेंटर द्वारा की गई थी। प्रत्येक वर्ष यह पुरस्कार एक ऐसे व्यक्ति को प्रदान किया जाता है, जिसने सामाजिक प्रासंगिकता के क्षेत्र में प्रशंसनीय कार्य करते हुए सुब्रह्मण्य भारती के सपनों को पूरा करने की दिशा में उल्लेखनीय योगदान दिया हो।

भारत भारती उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान का सबसे बड़ा साहित्यिक पुरस्कार है। यह पुरस्कार उत्तर प्रदेश संस्थान, लखनऊ के माध्यम से साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है। पुरस्कार में भारत-भारती सम्मान के रूप में स्मृति चिह्न, अंग वस्त्रम तथा पाँच लाख दो हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाती है

वर्षव्यक्ति का नाम
1982महादेवी वर्मा
1990धर्मवीर भारती
1998जगदीश गुप्त
2001जानकीवल्लभ शास्त्री
2005नामवर सिंह
2006परमानन्द श्रीवास्तव
2007रामदरश मिश्र
2008केदारनाथ सिंह
2008अशोक वाजपेयी
2009महीप सिंह
2010कैलाश बाजपेई
2011गोविन्द मिश्र
2012गोपाल दास नीरज
2013दूधनाथ सिंह
2014काशी नाथ सिंह
2015डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी
2017डॉ. आनंद प्रकाश दीक्षित
2018ऊषा किरण खान
Previous Post Next Post