• (UNESCO - United
     Nations Educational Scientific and Cultural Organization) युनेस्को विश्व विरासत स्थल ऐसे खास स्थानों (जैसे वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन, या शहर इत्यादि) को कहा जाता है, जो विश्व विरासत स्थल समिति द्वारा चयनित होते हैं। जैसे लाल किला, ताजमहल व अजंता की गुफाएं आदि।

  • अभी हाल ही में, यूनेस्को द्वारा मध्यप्रदेश के ऐतिहासिक किले शहरों ग्वालियर और ओरछा को अपने विश्व धरोहर शहर कार्यक्रम के अंतर्गत यूनेस्को विश्व विरासत शहरों की सूची में शामिल किया गया है।
  • यह समिति इन स्थलों की देखरेख युनेस्को के तत्वाधान में करती है।
  • इस कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व के ऐसे स्थलों को चयनित एवं संरक्षित करना होता है जो विश्व संस्कृति की दृष्टि से मानवता के लिए 
  • महत्वपूर्ण हैं।

इसका कार्य शिक्षा, प्रकृति तथा समाज विज्ञान, संस्कृति तथा संचार के माध्यम से अंतराष्ट्रीय शांति को बढ़ावा देना है।

संयुक्त राष्ट्र की इस संस्था का गठन 16 नवम्बर, 1945 को हुआ तथा मुख्यालय पेरिस फ्रांस में है।

इसका उद्देश्य शिक्षा एवं संस्कृति के अंतरराष्ट्रीय सहयोग से शांति एवं सुरक्षा की स्थापना करना है, ताकि संयुक्त राष्ट्र के चार्टर में वर्णित न्याय, कानून का राज, मानवाधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रता हेतु वैश्विक सहमति बन पाए।

यूनेस्को के 195 सदस्य देश हैं और 7 सहयोगी सदस्य देश और 2 पर्यवेक्षक सदस्य देश हैं।

Previous Post Next Post